फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म हाउस में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

लोनी। बंथला-चिरौड़ी मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार रात एक बुजुर्ग का शव मिला। बुजुर्ग अपने दामाद के फार्म हाउस में घूमने गए थे। धेवते के फार्म हाउस पर पहुंचने पर मौत की जानकारी हुई। पुलिस किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव में रामचंद्र (60) परिवार के साथ रहते थे। वह तीन दिन पूर्व लोनी के चिरौड़ी गांव में रहने वाली अपनी बेटी के घर आए थे। शनिवार को वह दामाद के फार्म हाउस पर गए थे। रात में रामचंद्र का धेवता फार्म हाउस पर नाना का खाना लेकर पहुंचे। वह मृत अवस्था में पड़े मिले। धेवते ने परिवार के लोगों और आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें