फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे के लिए ट्रैफिक सर्वे शुरू, मिट्टी की लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोपवे के लिए ट्रैफिक सर्वे शुरू, मिट्टी की लिए नमूने
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में पैसेंजर्स रोपवे प्रोजेक्ट के लिए जीडीए की तरफ से मंगलवार को ट्रैफिक सर्वे का काम शुरू किया गया। कंसलटेंट कंपनी ने रूट से गुजरने वाले ट्रैफिक की जानकारी जुटाई। चार जगह की खुदाई कर मिट्टी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। करीब 15 से 20 दिन में जांच की रिपोर्ट जीडीए को मिलेगी। इसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
वैशाली से मोहननगर तक जीडीए ने रोपवे बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए 15 दिन पहले मिट्टी की जांच का काम शुरू किया गया था। जीडीए की तरफ से मोहननगर बस स्टैंड, वसुंधरा रेड लाइट, वसुंधरा सेक्टर-14 साहिबाबाद मंडी के सामने और वैशाली मेट्रो स्टेशन पर खुदाई कर मिट्टी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों की माने तो सैंपल की जांच रिपोर्ट को आने में 15 से 20 दिन लगेंगे। साथ ही विभाग की तरफ से मंगलवार को ट्रैफिक सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। जीडीए के अधिकारियों के नेतृत्व में ट्रैफिक सर्वे किया जा रहा है। जिसमें पता लगाया जा रहा है कि रोजाना रोपवे के रूट से कितने वाहन गुजरते हैं। इसमें कितने प्राइवेट हैं और कितने निजी। इसकी भी रिपोर्ट कंसलटेंट कंपनी तैयार करेगी। करीब दस से 15 दिनों तक सर्वे होगा। जीडीए के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि मिट्टी की जांच का काम हो गया है। चारों जगह की मिट्टी जांच के लिए भेज दी गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक सर्वे किया जा रहा है। दोनों की रिपोर्ट तैयार होने के बाद डीपीआर पर काम किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि जीडीए ने पहले ही सभी विभागों को पत्र लिखकर डीपीआर बनाने में मदद मांगी है। इसमें गैस पाइपलाइन से लेकर पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, नगर निगम जैसे सभी विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रूट पर किया गया है रोपवे बनाने का प्लान
जीडीए ने लगभग 450 करोड़ में गाजियाबाद में तीन रूट पर पैसेंजर रोपवे बनाने का प्लान किया है। नया बस अड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, नोएडा सेक्टर-62 से इंदिरापुरम और वैशाली मेट्रो से मोहननगर। इस प्रोजेक्ट के डीपीआर के लिए 37 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें