फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर के किसानों को आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
यूपी गेट पर आंदोलन में मंदसौर के किसानों को श्रद्धांजलि देते किसान - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
मंदसौर के किसानों को आंदोलनकारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

साहिबाबाद। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर बैठे किसानों ने मंदसौर में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा और अन्य किसानों ने तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं, आंदोलन कमेटी ने टोहाना में किसानों की गिरफ्तारी के मामले में भाकियू नेता राकेश टिकैत की बैठक के बाद निर्णय लेने के लिए कहा है। उधर, मंगलवार को उत्तराखंड के बाजपुर से ढाई सौ से अधिक किसानों का जत्था यूपी गेट पहुंचेगा।
विज्ञापन

गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि आंदोलन में फिर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को तराई के सितारगंज से किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा। जबकि अन्य जगहों से भी लगातार किसानों के आने की सूचनाएं मिल रही हैं। किसान संगठनों ने करोना का प्रभाव कम होते ही बॉर्डर की तरफ रुख कर दिया है। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने मंदसौर में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच सभी ने आंदोलन की सफलता तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बताया गया कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में छह जून 2017 को फसलों के वाजिब मूल्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई में गोली लगने से कई किसानों की मौत हो गई थी। रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान कामरेड धर्मपाल सिंह, भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, डीपी सिंह, राजवीर सिंह जादौन, गुरसेवक सिंह, गुरमीत मांगट, शिवदेव सिंह भट्टी, नवतेजपाल सिंह, सुखचैन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें