फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लाठी-गोली से डरने वाला नहीं, आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान लाठी-गोली से डरने वाला नहीं, आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिसार में किसानों पर लाठीचार्ज के बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसे सरकार की तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरता में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों का ख्याल नहीं किया। घटना के बाद यूपी गेट पर आंदोलनकारियों में गुस्सा बढ़ गया। भाकियू ने गिरफ्तार किसानों की रिहाई न होने तक यूपी के टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। देर शाम को 11 सदस्यीय कमेटी के साथ समझौता और किसानों की रिहाई के बाद भाकियू ने अपना फैसला वापस ले लिया। उधर, गाजीपुर आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने भी लाठीचार्ज घटना की निंदा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोपहर में यूपी गेट पर पदाधिकारी और किसानों के साथ बैठक में हिसार घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं और बच्चों पर लाठीचार्ज को इतिहास में याद रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसान लाठी, गोली से डरने वाला नहीं है। किसान आंदोलन जारी था है और रहेगा। इसके बाद राकेश टिकैत ने हिसार पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। इससे पहले भाकियू ने गिरफ्तार किसानों को रिहा करने और घायलों को तुरंत इलाज ना देने पर यूपी-हरियाणा के एनएचएआई टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि देर शाम को हिसार पुलिस और किसानों की 11 सदस्यीय टीम के बीच समझौता हो गया। जिसमें सभी गिरफ्तार किसान रिहा हो गए और फिर किसान व पुलिस की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा। इसके बाद भाकियू ने सोमवार से शुरू होने वाला आंदोलन का फैसला वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें