टीएचए की पांच सेंटरों पर वैक्सीन लगाने वालों की उमड़ी भीड़
साहिबाबाद। टीएचए में मंगलवार को भी पांच वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ रही। सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। इंदिरापुरम स्थित मकनपुर सीएचसी सेंटर पर भीड़ अधिक होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लोगों को समझाया और व्यवस्था बनाई।
मंगलवार को भी वैशाली सेक्टर एक, इंदिरापुरम के मकनपुर, भोपुरा की पंचशील, महराजपुर और राजेंद्र नगर ईएससीआई अस्पताल में कोरोना वैक्सीन सेंटर पर लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। सुबह आठ बजे से ही लोग सेंटर पर पहुंचने लगे। वैशाली सेक्टर एक स्थित सीएचसी सेंटर पर लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। यहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इंदिरापुरम स्थित केंद्र पर भीड़ अधिक होने से व्यवस्था बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर व्यवस्था बनाई। लोगों का आरोप है कि वह लोग समय पर पहुंच रहे है लेकिन कर्मचारियों की तरफ से समय पर वैक्सीनेशन शुरू नहीं की जा रही है। वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि वह रजिस्ट्रेशन कराकर स्लॉट बुक कर रहे है लेकिन जब वह सेंटर पर पहुंचते है तो उनका नाम स्लॉट लिस्ट में नहीं होता है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बीच वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सीएम को पत्र लिखकर महराजपुर वन में टीकाकरण की जगह बदलने की मांग की है। यह व्यवस्था पास के स्कूल में होनी चाहिए ताकि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुविधानजनक ढंग से वैक्सीन लगवा सकें।