फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिम अपग्रेड कराने का झांसा देकर युवती का मोबाइल किया हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिम अपग्रेड कराने का झांसा देकर युवती का मोबाइल किया हैक
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर पांच रचना निवासी युवती का शातिरों ने मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि व्हाट्सएप के जरिए परिचित और रिश्तेदारों से रुपये की मांग कर रहा है। खुद को मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कस्टमकरकेयर अधिकारी बताते हुए सिम अपग्रेड कराने का झांसा देकर जानकारी की थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-पांच में शिवांगी सक्सेना परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मोबाइल नेटवर्क कंपनी के कस्टकर केयर का अधिकारी बताया। इसके बाद सिम को 4 जी में अपग्रेड करने का झांसा दिया। झांसे में लेकर युवती से मोबाइल से संबंधित जानकारियां लेकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद शातिर ने मोबाइल का पासवर्ड भी बदल दिया। इस पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने कस्टमकर केयर पर कॉल कर नंबर ब्लॉक कराया। पीड़िता का आरोप है बावजूद इसके शातिर ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया। वह लगातार उनके परिचित, रिश्तेदारों और करीबियों से रुपये की मांग कर रहा है। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शातिर के नंबर के आधार पर आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें