फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के घर से दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार के घर से दस लाख की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड तीन निवासी ठेकेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर शातिर करीब दस लाख रुपये के नकदी-सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार वारदात के दौरान आगरा स्थित अपनी बहन के घर गया था। लौटने के बाद मेनगेट का कुंडी कटी देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदिरापुरम के नीतिखंड तीन में प्रशांत कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ठेकेदारी करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को वह परिवार के साथ आगरा जिले में रहने वाली अपनी बहन के घर गए हुए थे। कुछ दिन बाद जब वह वापस लौटे तो उनके मेनगेट के दरवाजे की कुंडी और लोहे की जाली का दरवाजा कटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था। आलमारी में रखे सोने का हार, अंगूठी, चेन, झुमके समेत पांच लाख रुपये के जेवर, कीमती घड़ी और करीब चार लाख रुपये नकद गायब थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही पेमेंट करने के लिए ढाई लाख रुपये बैंक से निकालकर लाए थे। पीड़ित ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर लौट गई। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 की सुबह संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो 16 अप्रैल की सुबह 3.58 मिनट पर एक संदिग्ध युवक कंधे पर बैग टांगकर पीड़ित के घर की ओर से आता दिख रहा है। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को दी है। वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने मेनगेट पर तीन लॉक लगाए थे। लोहे की जाली का दरवाजा भी लगा था। बावजूद इसके चोर इतनी आसानी से वारदात कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें