फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईएलकर्मियों ने किया निजीकरण का विरोध

विज्ञापन
सीईएल कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
विज्ञापन
सीईएलकर्मियों ने किया निजीकरण का विरोध
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के मेन गेट पर कर्मचारी यूनियन का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच यूनियन ने सुबह के नाश्ते का बहिष्कार कर निजीकरण के फैसले का विरोध किया। धरनास्थल पर तमाम वक्ताओं ने कर्मचारियों को संबोधन कर अपनी आगे की रणनीति बताई।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी संगठन के बैनर तले सीईएल बचाओ अभियान के तहत कर्मचारियों ने सुबह के समय विरोध प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी मेन गेट के पास एकत्रित हुए और वहां नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। आरोप है कि सरकार कंपनी का निजीकरण करने की तैयारी में है। इससे हजारों कर्मचारियों को काफी नुकसान होगा और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। इस बीच कर्मचारियों ने सुबह के नाश्ते का बहिष्कार किया। शाम पांच बजे कर्मचारियों ने मेन गेट पर बैठक कर धरने की सफलता के लिए आगे की रणनीति बनाई। इसमें महासचिव कामरेड विरेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रभु दयाल, एसके शर्मा, रजा करीम ने कर्मचारियों को मंच से संबोधन किया, जिसमें सभी ने सरकार के निजीकरण फैसले के खिलाफ एक साथ विरोध करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें