फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन ही ट्रांसफार्मरों से उड़ा रहे क्वाइल, चार धरे

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
लाइनमैन ही ट्रांसफार्मरों से उड़ा रहे क्वाइल, चार धरे
विज्ञापन

लोनी। पुलिस ने पुस्ता तिराहा से ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी करने वाले चार आरोपी लाइनमैनों को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया। चारों विद्युत उपकेंद्र रामेश्वर पार्क पर तैनात थे। उपकेंद्र के जेई ने पूर्व में उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि रामेश्वर पार्क विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता मनीष ने उन्हीं के उपकेंद्र के लाइनमैन पर ट्रांसफार्मरों से चोरी करने के संबंध में तहरीर दी थी। वही, ट्रांसफार्मर को खुर्द-बुर्द कर तेल को नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। एसएचओ ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह पुस्ता तिराहा से सभी चारों आरोपियों दिनेश निवासी सोनिया विहार दिल्ली, दीपक निवासी नाईपुरा, फिरोज निवासी अशोक विहार और धीरेंद्र निवासी पूजा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही से एक कुंटल क्वाइल बरामद किया है। दूसरी ओर, पुलिस ने मंगलवार रात एसएलएफ वेद विहार से दुकान में चोरी करने का प्रयास कर रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। चोर के दो साथी भाग गए। लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें