फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाई ज्वेलरी

विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाली महिलाएं कैमरे में हुईं कैद। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने उड़ाई ज्वेलरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने मालीवाड़ा रोड स्थित ज्वेलरी शॉप से हजारों का माल साफ कर दिया। महिलाओं के जाने के बाद पीड़ित सराफ ने ज्वेलरी का वजन किया तो गड़बड़झाला सामने आया। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर महिलाओं का कारनामा उसमें कैद मिला। पीड़ित साफ की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
बसंत रोड निवासी मुकेश प्रजापति का कहना है कि वह मालीवाड़ा रोड पर दा अंबा ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। बुधवार को दुकान पर दो महिलाएं ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आईं। उन्होंने पहले पाजेब दिखाने को कहा। करीब 15 मिनट तक पाजेब देखने के बाद उन्होंने बच्चों के लिए नजरिया मांगी। मुकेश प्रजापति का कहना है कि महिलाएं करीब 300 रुपये की नजरिया खरीदकर चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद उन्होंने पाजेब का वजन किया तो वह कम निकला। इसके बाद उन्होंने दोनों महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजर बचते ही साफ कर दी ज्वेलरी
मुकेश प्रजापति का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे देखने पर फुटेज में महिलाओं का कारनामा कैद मिला। जैसे ही वह सामान निकालने के लिए काउंटर में देखने लगे, उसी दौरान एक महिला ने ज्वेलरी को अपने कपड़ों में छिपा लिया। महिला ने ऐसा कई बार किया। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें