फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बृहस्पतिवार को सबसे अधिक रहा शहर का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद बृहस्पतिवार को सबसे अधिक रहा शहर का एक्यूआई
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 389 दर्ज किया गया। जो लॉकडाउन के बाद अब तक का सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 29 अक्तूबर के दिन एक्यूआई 446 दर्ज किया गया था। वहीं, लोनी का एक्यूआई मानकों से चार गुना अधिक पहुंच गया। यहां पर एक्यूआई 425 दर्ज किया गया।
इस वर्ष 23 से 26 अक्तूबर तक प्रदूषण का स्तर पिछले वर्ष के इन दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा रहा। इस वर्ष इन चार दिनों में एक्यूआई साढ़े तीन सौ से ऊपर रहा। जबकि पिछले वर्ष यह तीन सौ के आसपास था। इस वर्ष 27 अक्तूबर से एक्यूआई में कुछ कमी आई। दो दिन एक्यूआई तीन सौ के पास रहा। वहीं पिछले वर्ष एक्यूआई 27 अक्तूबर के बाद तेजी से बढ़ा और चार सौ के आसपास पहुंच गया था। इस वर्ष 29 अक्तूबर को एक्यूआई 389 रहा जबकि पिछले वर्ष यह 446 दर्ज किया गया था। माना जा रहा है कि जैसे जैसे सर्दी बढ़ती रहेगी प्रदूषण का स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में लोनी रहा सबसे प्रदूषित
गाजियाबाद में लोनी सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से चार गुना अधिक 425 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 517 और 293 दर्ज किया गया। जो कि मानको से पांच गुना अधिक है। वहीं, वसुंधरा का एक्यूआई 376 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 379 और पीएम 2.5 का स्तर 208 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 402 और 206 रहा। वहीं, संजयनगर का एक्यूआई सबसे कम 362 रहा। यहां पर पीएम दस 417 और पीएम 2.5 का स्तर 206 दर्ज हुआ।
--------------------
पिछले और इस वर्ष का एक्यूआई का आंकड़ा
तारीख- 2020- 2019
29- 389-446
28-317-396
27-306-395
26-365-303
25-379-303
24-356-335
23-344-285
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें