फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित एक कपड़ा फैक्टरी मालिक ने मंगलवार शाम खुद को गोली मार ली। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। युवक फैक्टरी में अपने पिता के साथ था। पिता अलग केबिन में बैठे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पश्चिम विहार दिल्ली में तुषार रावत (32) परिवार के साथ रहते हैं। उनकी ट्रॉनिका सिटी में अंडर गारमेंट बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार को वह अपने पिता राकेश रावत के साथ फैक्टरी आए थे। दोनों अपने-अपने केबिन में बैठे हुए थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे तुषार के केबिन से गोली चलने की आवाज आई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे राकेश ने घायल बेटे को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। अभी पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें