फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों ने घेरा थाना, दो घंटे तक किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने घेरा थाना, दो घंटे तक जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

साहिबाबाद। कनावनी पुश्ता रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुुई तीन युवकों की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने एनटीपीसी में डीजीएम की पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतकों के परिजनों और लोगों ने इंदिरापुरम थाने का घेराव कर दो घंटे तक सड़क पर लगा दिया। उनका आरोप था कि कार महिला नहीं पुरुष चला रहा था।
रविवार सुबह मृतकों के परिजन लोगों के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मामले में गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि कार पुरुष चला रहा था, पुलिस ने महिला को कार चालक बताकर गिरफ्तार किया है। प्रदर्शन कारी लोगों का कहना था कि पुलिस पुरुष को बचा रही है। लोगों ने इंदिरापुरम थाना के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने परिजनों को आरोपी चालक महिला से थाना में अंदर मिलवाया। इस बीच आरोपी महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंची पुलिस
एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया है कि घटना स्थल पर कार का बंफर और नंबर प्लेट मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो कार शिप्रा सनसिटी फेज- दो निवासी प्रांजल श्रीवास्तव के पते पर रजिस्टर्ड थी। एसएचओ ने बताया कि कार प्रांजल के बड़े भाई एनटीपीसी में डीजीएम प्रतीक श्रीवास्तव की है। पूछताछ में प्रांजल ने पुलिस को बताया कि प्रतीक श्रीवास्तव परिवार के साथ अरिहंत पैराडाइज सोसायटी में रहते हैं। प्रतीक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि वह 13 वर्षीय बेटे के साथ मेरठ निवासी अपने डाक्टर बहनोई के पास जा रही थीं। इस दौरान कनावनी पुश्ता रोड पर हादसा हो गया। पुलिस ने आकांक्षा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक सोनू निवासी कांशीराम के साले सचिन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तीसरे मृतक की हुई शिनाख्त
एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान रोहित (26) निवासी 112 विकलांग कालोनी नंदग्राम के रूप में हुई है। पुलिस से हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे। इसके बाद वह मोर्चरी पर चले गए। मृतक के पिता महेंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। रोहित सबसे बड़ा था। उसकी 2017 में लोनी में शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। रोहित कनावनी के एक बैंक्वेट हॉल में सफाई करने का काम करता था। बेटे की मौत की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दो परिवारों का बुझा चिराग, दोनों थे परिवार के इकलौते बेटे
हादसे में मरने वाले सोनू और अशोक अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों की नौकरी से ही परिवार चल रहा था। दोनों परिवारों का चिराग बुझ गया। कांशीराम आवासीय योजना में अशोक बूढ़ी मां आशा के साथ रहते थे। उनके पिता चंद्रभान की करीब 15 और बड़े भाई राजेश की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बहन किरन की शादी हो गई है। हादसे के बाद से मां आशा बदहवास हालत में है। वहीं कांशीराम में ही रहने वाला मृतक सोनू मां मुन्नी, पत्नी अनीता और एक वर्ष के बेटे कार्तिक के साथ रहते थे। उनके पिता खजान सिंह की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। सोनू ने अपनी दोनों बहने संतोष और संगीता की शादी की थी। सोनू की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है।
ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सीलरेटर
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि शनिवार रात पुश्ते पर कार चलाते समय अचानक सामने तीन युवक आने पर गलती से उसे ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया। इससे वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद वह काफी घबरा गई। इसके बाद कार सीधे सोसायटी के पास लाकर खड़ी कर घर चली गईं। पुलिस ने रात को सोसायटी के बाहर से कार बरामद की है। सुबह महिला को हिरासत में लिया गया।
आर्थिक सहायता के लिए मदद का प्रयास
हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रवर्द्धन शर्मा ने बताया कि सालाना 75 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार के भरण पोषण करने वाले की मृत्यु होने पर सीएम सर्वहित बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। साथ ही पारिवारिक लाभ का एकमुश्त 30 हजार रुपये की धनराशि भी दिए जाने की योजना है। प्रयास किया जा रहा है कि मृतक के परिवार को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

क्या है मामला
इंदिरापुरम के कनावनी पुश्ता रोड पर शनिवार रात को एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने पैदल जा रहे तीन युवकों को रौंद दिया था। हादसे में एक युवक की इंदिरापुरम के शांति गोपाल अस्पताल में, जबकि दो की गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इनमें से दो युवकों की पहचान हो गई थी। जबकि एक युवक की रविवार को शिनाख्त हुई। पुलिस ने रात को ही कार को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें