फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ा युवक, लुटने से बचा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों से भिड़ा युवक, लुटने से बचा मोबाइल
विज्ञापन

लोनी। लालबाग कालोनी में शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर से बाहर घूम रहे युवक से मोबाइल लूटने की कोशिश की। लेकिन युवक की बहादुरी ओर सतर्कता से बदमाश मोबाइल लूट नहीं सके। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

लालबाग कालोनी में आशीष लोहरा परिवार के साथ रहते हैं। वह घर के नीचे वाले फ्लोर पर कार वॉश का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वह खाना खाकर घर के बाहर घूम रहे थे। इस दौरान उनके एक दोस्त का फोन आया। वह फोन पर बात करने लगे, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने सतर्कता बरतते हुए बाइक के पीछे बैठे बदमाश के सिर के बाल पकड़ लिए। इस दौरान बदमाशों की बाइक का बैंलेस बिगड़ गया। बदमाशों ने उनका मोबाइल वहीं सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित अपना फोन उठाने लगा, इस दौरान बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। लालबाग पुलिस चौकी इंचार्ज आखिलेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें