फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम का केवाईसी कराने के नाम पर महिला से ठगे 1 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पेटीएम का केवाईसी कराने के नाम पर महिला से ठगे एक लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम की एसपीएस हाईट्स सोसायटी निवासी एक महिला के खाते से पेटीएम का केवाईसी कराने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी का पता चला। महिला ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसपीएस हाईट्स सोसायटी में शालिनी प्रजापति परिवार के साथ रहती हैं। उनका स्टेट बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। इसमें उनके पेटीएम खाते की वैधता समाप्त होने की जानकारी थी। उन्होंने संबंधित नंबर कर चालू करने के लिए संदेश भेज दिया। शालिनी ने बताया कि 31 जनवरी को उनके खाते से 4 बार में 1 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता ने कस्टमर केयर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और नेट बैंकिंग बंद कराई। नंबर की जांच करने पर पता चला कि किसी अंकित नामक युवक का यह नंबर है। इसके बाद पीड़िता ने शनिवार दोपहर को इंदिरापुरम थाने पहुंचकर ठगी की तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें