फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस बढ़ाने से पहले पैरेंट्स को करेंगे मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस बढ़ाने से पहले स्कूल पैरेंट्स को करेंगे मेल
विज्ञापन

साहिबाबाद। प्राइवेट स्कूल अब अपनी आगामी सत्र 2020-2021 के लिए जो भी फीस निर्धारित करेंगे, उससे पहले उसे सार्वजनिक करेंगे। डीएम ने फीस निर्धारित करने से पहले विद्यालय प्रबंधन से सभी अभिभावकों को इस संबंध में मेल जारी कर उनकी प्रतिक्रिया लेने को कहा है।
विज्ञापन

जयपुरिया स्कूल में अभिभावकों के साथ चल रहे फीस विवाद के तहत शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में स्कूल मैनेजमेंट और अभिभावकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जयपुरिया स्कूल समेत सभी स्कूलों के लिए यह सामान्य आदेश जारी किया कि वह फीस बढ़ाने से पहले इसकी सूचना सार्वजनिक करेंगे। अभिभावकों को भी डीएम ने कहा कि पैरेंट्स एसोसिएशन/अभिभावक फीस के संबंध में अपनी बात लिखित में स्कूल के समक्ष रखेंगे और स्कूल प्रबंधन भी इसका जवाब लिखित में पैरेंट्स को देगा। डीएम ने यह भी कहा कि पैरेंट्स और स्कूल की सहमति होने पर ही स्कूल सत्र 2020-2021 के फीस का निर्णय कर सकेगा। डीएम ने आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के फीस वृद्धि के संबंध में पैरेंट्स की बात सुनी। जयपुरिया स्कूल के फीस मामले में डीएम ने कहा कि मामला कोर्ट में है और जब तक इसका फैसला नहीं आ जाता, तब तक अभिभावकों को इंतजार करना होगा। स्कूल की प्रिंसिपल मंजू राणा ने बताया कि उन लोगों ने डीएम को बताया कि तीन फरवरी को सुनवाई है। ऐसे में डीएम ने तीन फरवरी तक इंतजार करने को कहा और कोर्ट का फैसला आने के बाद ही फीस जमा करने की बात कही। बैठक में जयपुरिया पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से अरुण कुमार, जयप्रकाश, पीयूष शर्मा, रईस सिदिकी और अन्य लोग उपस्थिति रहे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल मंजू राणा और शाहिल सेट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें