फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक आने पर राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल को हार्टअटैक, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

साहिबाबाद। राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल को हार्टअटैक आने पर कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल के सीसीयू में एडमिट हैं। उनकी हृदय की एक नली में स्टंट डाला गया हैं। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी उन्हें 24 से 48 घंटे सीसीयू में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

अनिल अग्रवाल शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यशोदा अस्पताल पहुंचे। उनको सीने में दर्द और भारीपन की शिकायत थी। उन्हें तुरंत इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां पर ईसीजी किया गया तो पता चला कि उन्हें हार्टअटैक आया है। अस्पताल के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ अस्ति खन्ना और उनकी टीम ने एंजियोग्राफी की। ह्दय की एक नली में स्टंट डाला गया। डॉ. अस्ति खन्ना का कहना है कि जब वह लाए गए थे तो उनके सीने में दर्द था। रात से ही उन्हें यह समस्या हो रही थी। अभी उन्हें सीसीयू में रखा गया है। जहां पर डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में है। करीब 24 से 48 घंटे तक उन्हें सीसीयू में रखा जाएगा। जिसके बाद उन्हें रूम में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें