फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निरीक्षक के जिम्मे चार हजार मेडिकल स्टोर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निरीक्षक के जिम्मे चार हजार मेडिकल स्टोर की जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में चार हजार से अधिक मेडिकल स्टोर की जांच का जिम्मा एक औषधि निरीक्षक पर है। ऐसे में दवाओं की जांच का कार्य भी नियमित होने में मुश्किल आ रही है। विभाग में औषधि निरीक्षक के दो पद हैं लेकिन एक पद पर पिछले डेढ़ साल से नियुक्ति नहीं हुई है।
जिला औषधि विभाग में मई 2020 में औषधि निरीक्षक पूरन चंद का सहायक आयुक्त औषधि के पद पर प्रोन्नत होकर अलीगढ़ ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद जिले में अनुरोध भारती एकमात्र औषधि निरीक्षक रह गए हैं। जिले में खाली पड़े दूसरे पद पर किसी की तैनाती मुख्यालय द्वारा नहीं की गई है। गाजियाबाद में जहां दो औषधि निरीक्षक 300 से 400 जांच साल भर में करते थे, वो अब घटकर 150 ही रह गई हैं। इसके अलावा मामलों की विवेचना और मुकदमों की पैरवी के लिए बाहर जाने पर जिले में दवाओं की जांच प्रभावित होती है।
विज्ञापन

औषधि विभाग ने हाल ही में 27 नियुक्ति की हैं। इनमें से एक नियुक्ति मेरठ में की गई है। वहां भी बीते दो साल से औषधि निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था। आसपास के जिलों की बात की जाए तो हापुड़ और बुलंदशहर में भी एक-एक औषधि निरीक्षक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि नोएडा में काफी समय से इस पद पर तैनाती नहीं हुई है। यहां बागपत के औषधि निरीक्षक को नोएडा का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार भारती ने कहा, खाली पड़े औषधि निरीक्षक पद के लिए मुख्यालय को बताया गया है। सहायक आयुक्त औषधि मेरठ के संज्ञान में यह समस्या है। जल्द ही गाजियाबाद में तैनाती का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें