फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज जमा न करने वालों का कटेगा पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज जमा न करने वालों का कटेगा पानी का कनेक्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव आरडब्ल्यूए ने सोसायटी का मेंटेनेंस चार्ज जमा न करने वालों के पानी के कनेक्शन काटेंगे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी व सचिव विनम्र जैन ने इसको लेकर जीडीए वीसी से शिकायत की है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसायटी में रहने वाले लगभग साढ़े छह सौ परिवारों में से कुछ परिवारों ने पिछले काफी समय से मेंटेनेंस चार्ज नहीं चुकाया है। मेंटेनेंस चार्ज न मिलने के कारण सोसायटी द्वारा संभाली जाने वाली व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि सोसायटी में 29 फ्लैट धारकों पर लगभग साढ़े 25 लाख रुपये से ज्यादा मेंटेनेंस चार्ज बकाया है। बार-बार मेंटेनेंस चार्ज जमा करने का आग्रह करने के बाद भी बकायेदार आरडब्ल्यूए कार्यालय में धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में शिकायती पत्र गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को सौंपा गया है। इसमें यूपी अपार्टमेंट एक्ट 2010 की उपधारा 20 (2) का हवाला देते हुए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से बकायेदारों के फ्लैटों की पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं को बंद करने में सहयोग की अपील की गई है। साथ ही बुनियादी सुविधाओं को बंद किए जाने पर बकायेदारों द्वारा विवाद उत्पन्न किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की भी मांग की है। सचिव विनम्र जैन ने बताया कि कुछ बकायेदारों द्वारा मेंटेनेंस चार्ज जमा न किए जाने से सोसायटी के अन्य फ्लैटधारकों को भी बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है, जिस पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही बकायेदारों द्वारा बकाया मेंटेनेंस चार्ज जमा करने पर फ्लैट की बुनियादी सुविधाओं को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें