स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरफ्तार रश्मि बुराड़ी दिल्ली की रहने वाली है। आगरा पुलिस ने 2020 में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। जिसमें आठ लोग शामिल थे। गैंग विदेश से आने वाले लोगों को ड्रग्स के साथ युवतियां भी उपलब्ध कराता था।
आगरा में सेक्स रैकेट चलाने वाली 20 हजार की इनामी महिला को स्वाट टीम ने शनिवार को भोपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया है। आगरा में देह व्यापार चलाने के मामले में महिला समेत आठ लोगों पर 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद से आरोपी महिला पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रही थी।
विज्ञापन
स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि गिरफ्तार रश्मि बुराड़ी दिल्ली की रहने वाली है। आगरा पुलिस ने 2020 में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। जिसमें आठ लोग शामिल थे। गैंग विदेश से आने वाले लोगों को ड्रग्स के साथ युवतियां भी उपलब्ध कराता था। रश्मि युवतियों को गैंग से जोड़ने का काम करती थी। आगरा पुलिस ने रश्मि पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।