फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संकल्प पत्र में होगी हर वर्ग की भागीदारी : सुरेश खन्ना

विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा चुनाव घोषणा पत्र को लेकर व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान प्रद? - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
भाजपा संकल्प पत्र में होगी हर वर्ग की भागीदारी : सुरेश खन्ना
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) में व्यापारियों और उद्यमियों की मांगों और समस्याओं के समाधान को नई नीतियों की झलक देखने को मिलेगी। शुक्रवार को भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और गाजियाबाद प्रभारी सुरेश खन्ना ने महानगर के उद्योगों, पावरलूम-हैंडलूम, मोबाइल फोन, सर्राफ, ड्रग्स एंड केमिस्ट, कपड़ा, किराना सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े व्यापारियों और उद्यमियों से विभिन्न सुझाव लिए।
आरकेजीआईटी सभागार में हुई बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र में हर वर्ग की भागीदारी होगी। 2017 की तरह भाजपा अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए लोगों के बीच जा रहे है। मैं व्यापारी और उद्यमी भाइयों के बीच सुझाव लेने आया हूं। सभी सुझावों को शामिल कर पिछली बार तरह इस बार भी संकल्प पत्र लाया जाएगा। पिछले संकल्प पत्र में किए गए सभी वायदे पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं से जन सरोकारों के रास्ते चलती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संदेश पर पर चलते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सभी वर्गों का सम्मान और कल्याण किया है। इसलिए अब संकल्प पत्र में भी हर वर्ग से सुझाव ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेजीआईटी सभागार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने हुए बैठक आयोजित हुई। अन्य सुझावों में सर्राफ एसोसिएशन ने जीएसटी में दो प्रतिशत की प्रस्तावित वृद्धि न करने, मंडी शुल्क समाप्त करने सहित अन्य सुझाव दिए। बैठक में राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मिकी, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अनुज मित्तल, विजय मोहन, गोपाल अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, अतुल जैन, देवेंद्र हितकारी, उदित मोहन गर्ग, सुनील चौधरी, बालकिशन गुप्ता, राजीव त्यागी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें