फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरीश त्यागी का ज्यादातर सवाल पर एक ही जवाब... याद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरीश त्यागी का ज्यादातर सवाल पर एक ही जवाब... याद नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। मामा नरेश त्यागी की हत्या के आरोपी व भाजपा विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी की याददाश्त कमजोर हो गई है। समर्पण करने के तीन दिन बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करने डासना जेल पहुंची। इस दौरान उसने पुलिस के अधिकांश सवालों के जवाब में कहा कि उसे याद नहीं है। पुलिस के मुताबिक गिरीश गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
9 अक्तूबर 2020 को लोहिया नगर में मॉर्निंग वाक के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था कि विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी ने ही शार्प शूटरों से मामा की हत्या कराई। विधायक भाई को कमजोर करने के लिए गिरीश ने हत्याकांड की साजिश रची। घटना के बाद से गिरीश त्यागी फरार चल रहा था। उसने हाईकोर्ट जाकर कोर्ट में पेश होने के लिए दो माह की मोहलत मांगी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसे निचली अदालत में जाने का आदेश दिया। इसी कड़ी में 8 नवंबर को गिरीश त्यागी ने गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसी कड़ी में केस के विवेचक व सिहानी गेट एसएचओ देवपाल पुंडीर गिरीश के बयान दर्ज करने के लिए जेल पहुंचे।
विज्ञापन

जितेंद्र व गिरीश के बयानों में मिला विरोधाभास
सद्दीकनगर निवासी जितेंद्र त्यागी नरेश त्यागी हत्याकांड में गिरीश पाल त्यागी के साथ सहआरोपी था। पुलिस ने सबसे पहले उसे ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। विवेचक ने बताया कि जितेंद्र व गिरीश के बयानों में विरोधाभास मिला। जितेंद्र त्यागी ने बताया था कि योजनाबद्ध तरीके से वह और गिरीश हत्या से दो दिन पहले 7 अक्तूबर को लखनऊ चले गए थे। वह रास्ते में दो-तीन जगह रुके थे। वहीं, गिरीश ने बताया कि गाजियाबाद से चलने के बाद वह रास्ते में कहीं नहीं रुके। सीधे लखनऊ पहुंचे। इसके अलावा लखनऊ में किससे मिले, कहां ठहरे, क्या काम था, इसको लेकर भी जितेंद्र व गिरीश के बयानों में विरोधाभास मिला है।
याद नहीं, पता नहीं......जुबां पर रहे यह शब्द
पुलिस के मुताबिक जेल में पूछताछ के दौरान गिरीश पाल त्यागी ने अधिकांश सवालों के जवाब में कहा कि उसे याद नहीं है, पता नहीं है। इसके अलावा कई सवालों के जवाब उसने जितेंद्र त्यागी पर टाल दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने यह पूछे सवाल
लखनऊ जाने में इस्तेमाल गाड़ी किसकी थी, उसका ड्राइवर कौन था, इन सवालों के जवाब में गिरीश ने कहा कि यह सब जितेंद्र त्यागी को पता होगा।
निर्धारित समय-सीमा में पेश की जाएगी चार्जशीट
पुलिस के मुताबिक गिरीश पाल त्यागी खुद को बेकसूर दर्शाने के लिए गुमराह कर रहा है। उसने पुलिस के जवाबों का सटीक जवाब नहीं दिया। वह बातों को घुमा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए समय-सीमा निर्धारित है। इसी अवधि के भीतर गिरीश पाल त्यागी के खिलाफ भी चार्जशीट पेश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें