फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता से केवाईसी के नाम पर 4.28 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता से केवाईसी के नाम पर 4.28 लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने क्रॉसिंग की सुपरटेक लिविंगस्टन सोसायटी में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को केवाईसी पूरी कराने के नाम पर 4.28 लाख की चपत लगा दी। मोबाइल पर खाते से रकम निकासी का मेसेज आने पर उन्हें घटना का पता चला। वहीं, दूसरी घटना में ठगों ने प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी चिनाई मिस्त्री बाबूलाल का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए। विजयनगर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
सुपरटेक लिविंगस्टन सोसायटी में रहने वाले जय सिंह जाटव का कहना है कि उनके मोबाइल पर एक संदेश आया। उसमें मोबाइल नंबर की केवाईसी पूरी कराने के लिए कहा गया था। उन्होंने संदेश में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उनसे 10 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने दिए गए लिंक पर 10 एसबीआई के खाते से 10 रुपये के भुगतान का प्रयास किया तो उनके खाते से 83 हजार रुपये कट गए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले सिटी बैंक के दूसरे खाते से 3.45 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने बैंक को सूचना देकर खाता ब्लॉक कराया।
विज्ञापन

ठगों ने मदद के नाम पर बदल लिया एटीएम कार्ड
मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी बाबूलाल प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहते हैं। उनका खाता मध्य प्रदेश के यूनियन बैंक में है। वह प्रताप विहार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में खाते का बैलेंस चेक करने गए थे। सर्वर डाउन होने के चलते बैलेंस पता नहीं लग सका। इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर भी बैलेंस पता न लगने पर वह एटीएम बूथ से निकल गए। थोड़ी देर बाद उनके खाते से 75 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी का कहना है कि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता से ठगी करने वालों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। चिनाई मिस्त्री का एटीएम कार्ड बदलने वालों का पता लगाने के लिए एटीएम की फुटेज मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें