फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर हुई थी दंपती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया मांगने पर हुई थी दंपती की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। पटेल नगर सेकेंड में दिवाली की रात पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के सामने अशोक जैदका और उनकी पत्नी मधु जैदका की हत्या बिल्डिंग के किराए को लेकर हुई थी। दस साल से बिल्डिंग में मुफ्त रह रहे कर्मचारी से अशौक जैदका ने हर महीने चार हजार रुपया किराया मांगा और एग्रीमेंट कराने को कहा तो कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपी कर्मचारियों तक पहुंच गई है। मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक अशोक जैदका ने अपने कर्मचारी को रहने के लिए बिल्डिंग दी हुई थी। दस साल से वह मुफ्त में रह रहा था। इसकी एवज में वह अशोक जैदका और उनके परिवार का काम करता रहता था। लेकिन कुछ दिन पहले अशोक जैदका ने कर्मचारी से 4 हजार रुपये प्रतिमाह किराया मांगा और एग्रीमेंट कराने को कहा। कर्मचारी ने आमदनी न होने की बात कहते हुए इस बात का विरोध किया था। उसने कहा कि वह उनकी सेवा करता आ रहा है। वह कहां से किराया देगा। इस पर अशोक जैदका ने किराया देने या फिर बिल्डिंग खाली करने की बात कह दी थी। इसी बात से तैश में आकर कर्मचारी ने अशोक जैदका और उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रुपये न मिलने पर बढ़ी नाराजगी
मध्य प्रदेश निवासी कर्मचारी की शादी उड़ीसा से हुई थी। उसने अपने एक साथी की शादी भी ओडिशा से कराने का लालच देकर उसे हत्या में शामिल कर लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की बेटी की शादी होने वाली है। शादी के लिए उसने अशोक जैदका से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस बात से भी कर्मचार की अशोक जैदका से नाराजगी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

यह था मामला
पटेल नगर सेकेंड में अशोक जैदका पत्नी मधु जैदका के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी की नीति की शादी पुणे व छोटी बेटी श्रुति की शादी नोएडा में हुई है। पूर्व में बजरिया में दवाइयों का कारोबार करने वाले अशोक जैदका 18 साल पहले वह लकवाग्रस्त हो गए थे। बृहस्पतिवार रात दिवाली पूजन के बाद उनकी व उनकी पत्नी की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। फोन न उठाने पर छोटी बेटी ने धोबी को घर भेजा तो घटना को पता चला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तीन आरोपी उसमें कैद मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें