फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाबी से नहीं खुला बैंक का लॉकर, तुड़वाने पर गायब मिले जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
चाबी से नहीं खुला बैंक का लॉकर, तुड़वाने पर गायब मिले जेवर
विज्ञापन

गाजियाबाद। बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर शाखा में लॉकर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी खाता धारक राजपाल सिंह का कहना है कि उनके पास मौजूद चाबी और मास्टर चाबी से लॉकर नहीं खुला। बैंक अधिकारियों ने लॉकर तुड़वाया तो उसमें से जेवर गायब मिले।
विज्ञापन

न्यू पंचवटी कॉलोनी में जिंदल पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले राजपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर शाखा में 5 अगस्त 1983 को लॉकर आवंटित कराया था। इसी बैंक में उनका बचत खाता है। राजपाल सिंह के मुताबिक उन्होंने लॉकर का वार्षिक किराया खाते से काटने की बात कही थी। बैंक कर्मचारियों ने भी लॉकर खाते से अटैच होने की बात कहते हुए किराया खाते से काटने का आश्वासन दिया था। लेकिन बैंक ने कभी लॉकर का किराया उनके खाते से नहीं काटा। राजपाल सिंह का कहना है कि जुलाई 2021 में वह बैंक गए तो वहां उनके लॉकर का रिकॉर्ड नहीं मिला। उनकी चाबी और मास्टर चाबी से लॉकर भी नहीं खुला। कई बार प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं खुला तो बैंक ने गोदरेज कंपनी के कर्मचारी को बुलवाया। लॉकर तोड़कर देखा तो उसमें रखे उनके सोने-चांदी के जेवर गायब थे। राजपाल सिंह ने बैंक में लॉकर से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, नगर कोतवाल अमित खारी का कहना है कि तहरीर अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें