फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक ने तोड़ दी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
शक ने तोड़ दी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम
विज्ञापन

गाजियाबाद। 14 साल के रिश्ते पर एक शक भारी पड़ गया। अब यह रिश्ता इस मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है कि पति शादी को मानने को तैयार नहीं है वहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा कराने की ठान ली है। एसएसपी ने मामले में संज्ञान लेकर एफआईआर की संस्तुति कर दी है। फिर भी परिवार परामर्श केंद्र में घर बसाने का प्रयास किया जा रहा है। आठ नवंबर को अंतिम मौका लड़के पक्ष को दिया गया है। उसे परिवार के साथ महिला थाने में बुलाया गया है।
बाल रोग विशेषज्ञ युवक और क्लास वन ऑफिसर युवती 2007 से स्कूल से ही एक दूसरे से परिचित थे। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और पांच छह वर्ष के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। इस बीच दोनों ने अपने पढ़ाई और करियर पर ध्यान दिया। युवती पढ़ाई पूरी करके क्लास वन ऑफिसर बन गई। वह लड़के की हर संभव मदद भी करती रही। 2018 में कोर्ट में दोनों की शादी हुई। इसके बाद से ही मनमुटाव बढ़ने लगा। लड़का अब साथ ले जाना नहीं चाहता है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर युवक उसका इस्तेमाल कर रहा था। वह हर बात पर शक करने लगा और किसी से भी बातचीत करने पर आरोप लगाने लगा। वहीं युवक का कहना था कि उसने फेसबुक के कुछ चैट्स देखे थे, जिसमें वह अन्य किसी लड़के से बात कर रही थी। वह अब यह रिश्ता नहीं रखना चाहता।
वजन कर लिया कम, बदले तौर तरीके फिर भी नहीं रहना चाहता साथ
युवती ने रोते हुए बताया कि उसने युवक के लिए अपना वजन कम किया, कपड़े पहनने के तौर-तरीके से लेकर सब कुछ बदल दिया लेकिन अब वह साथ नहीं रहना चाहता है, इसलिए बहाने बना रहा है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि काफी गंभीरता से इस मामले में काउंसिलिंग चल रही है। हमारा प्रयास है कि दोनों के बीच समझौता हो जाए इसलिए एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

दो बेटी होने पर पति करता है प्रताड़ित
शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र में 142 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें लालकुआं निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी एटा निवासी से हुई थी। उसको दो बेटियां हो गईं हैं तो पति उसके साथ मारपीट भी करता है और कई बार घर छोड़कर भाग जाता है। बार-बार इस बात को लेकर प्रताड़ित करता है कि तूने सिर्फ बेटी पैदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें