फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे डीएम-एसएसपी, फरियादी हुए मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं पहुंचे डीएम- एसएसपी, फरियादी हुए मायूस
विज्ञापन

गाजियाबाद। शनिवार को सदर तहसील में नेहरू नगर सामुदायिक केंद्र पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जन सुनवाई हुई। यहां डीएम-एसएसपी और सीडीओ को आना था, लेकिन इनमें से कोई नहीं पहुंचा। शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। सुबह नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ने शिकायतें सुनीं। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसडीएम सदर डीपी सिंह पहुंचे और जन सुनवाई की।
सुबह सिकरोड से आए बुजुर्ग सोबीर ने बताया कि रईसपुर में उनकी एक बीघे जमीन पर पिछले दो साल से डीलर ने अवैध कब्जा कर रखा है। कब्जा लेने जाते हैं तो बंदूक दिखाकर धमकाता है। वह संपूर्ण समाधान दिवस में चौथी बार आए हैं। तहसील और अधिकारियों के पचासों बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उम्मीद थी डीएम-एसएसपी मिलेंगे तो इस बार कुछ समाधान निकलेगा । बड़े अधिकारी मिले नहीं तो नायब तहसीलदार को शिकायत दी है। टीएचए के वार्ड नंबर 41 महाराजपुर से कुलवीर अपने साथियों के साथ समाधान दिवस पर पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या लेकर पहुंचे थे। कुलवीर का कहना था कि उनके वार्ड में करीब 25 हजार लोगों को नगर निगम से पेयजल नहीं मिल रहा है। उनके साथी सागर ने बताया कि निगम को टैक्स देने के बाद सुविधा नहीं मिल रही है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। पिछले दो सालों में नगर निगम और प्रशासन को दस से अधिक बार शिकायत की जा चुकी है। इस बार डीएम से शिकायत करने आया था, वह तो मिले नहीं अब दोबारा आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों तहसीलों में आईं 118 शिकायतें, मौके पर निस्तारण केवल 12 का
शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों मोदीनगर, सदर, लोनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 118 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण अधिकारियों ने करा दिया। मोदीनगर में 44 में चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व योगेंद्र कुमार ने सुनवाई की। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द निस्तारण का आदेश दिया। लोनी में एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने सुनवाई की। यहां पर 48 शिकायतें आईं। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें