रेमो डिसूजा की पासपोर्ट जारी करने की अर्जी खारिज
गाजियाबाद। फिल्म की शूटिंग करने रेमो डिसूजा दुबई नहीं जा पाएंगे।0 जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने पासपोर्ट रिलीज किए जाने की अर्जी खारिज कर दी है। डिसूजा पर सतेंद्र त्यागी ने पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। रेमो ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज किए जाने की अर्जी लगाई थी। जिसमें बताया था कि 22 सितंबर से 21 दिसंबर तक दुबई में शूटिंग करनी है।
2016 में सतेंद्र त्यागी ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में सतेंद्र ने बताया था कि पारिवारिक संबंध होने से रेमो की मुलाकात होती रहती थी। मौका मिलने पर रेमो डिसूजा ने सतेंद्र त्यागी को मोटा पैसा कमाने का ऑफर देते हुए फिल्म में पैसा लगाने को कहा। रेमो के कहने पर सतेंद्र ने साल 2013 में फिल्म अमर मस्ट डाई के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये लगा दिए। रेमो ने सतेंद्र त्यागी को 5 करोड़ के बाद बदले दोगुने रुपये देने की बात कही थी।