फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से नारियल उछला, डेंगू से कीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से नारियल उछला, डेंगू से कीवी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीमारी में जरूरत पड़ने वाले फलों के मंडियों में दाम बढ़ रहे हैं। कोरोना की तेजी के समय नारियल और अब डेंगू के साथ कीवी के दाम में खासा का उछाल आया है। फल मंडियों में कीवी की मांग बढ़ गई है। मांग दोगुनी होने से विक्रेताओं को दिल्ली फल मंडी से कीवी मंगानी पड़ रही है। इसके दाम में भी 10 से 20 रुपये तक का उछाल आया है।
अप्रैल-मई में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही नारियल पानी, संतरा, नींबू के दामों में भारी उछाल आया था। अब संक्रमण कम होने के साथ इनके दामों में गिरावट आई है। कोरोना काल में गाजियाबाद की फल मंडियों में 10 से 12 ट्रक नारियल आ रहा था, अब ये संख्या घटकर छह से सात ट्रक रह गई है। नारियल के दाम में 50 फीसदी की गिरावट आई है। डेंगू के मामले बढ़ने पर अबकीवी और पपीता के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद में वाया दिल्ली न्यूजीलैंड, इटली और ईरान से कीवी आती है। फल विक्रेताओं का कहना है कि न्यूजीलैंड की कीवी की बाजार में अधिक मांग रहती है। इससे रेट 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं। ईरान और इटली से आने वाली कीवी का स्वाद खट्टा मीठा रहता है, जबकि न्यूजीलैंड की कीवी मीठी होती है।
बड़ी मंडियों में बढ़ा भाव
गाजियाबाद में दिल्ली से होकर अलग-अलग देशों की कीवी आती है। बड़ी मंडियों में कीवी की किल्लत बताकर दाम बढ़ा दिए गए हैं। बड़े कारोबारी न्यूजीलैंड से ही कीवी की किल्लत बता रहे हैं। - राजेंद्र, थोक फल विक्रेता
विज्ञापन

तेजी से बढ़ती है प्लेटलेट्स
कीवी और पपीता का सेवन डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक है। इनके सेवन से मरीज को तुरंत लाभ मिलता है और प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। - डॉ. अशोक राणा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें