फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन के पैसे निकलवाने से बनाया भरोसा, फिर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनधन के पैसे निकलवाने से बनाया भरोसा, फिर की ठगी
विज्ञापन

मसूरी। बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठे का निशान लेकर खाते से 85 हजार रुपये निकालने के आरोपी ने जनधन खाते से पैसे निकालने के माध्यम से लोगों में भरोसा बनाया। उसकेबाद भरोसे में लेकर इकबाल के साथ ठगी की।
डासना के छज्जा बाजार निवासी पीड़ित इकबाल का कहना है कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान उनकी गैस की सब्सिडी आई थी। वह उसे चेक कराना चाहते थे। इसके लिए उनके मोहल्ले में ही रहने वाले नदीम ने उनका आधार कार्ड मांगा। वह खुद को बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का एजेंट बताता है। इकबाल का कहना है कि आधार कार्ड लेने के बाद नदीम ने बायोमेट्रिक मशीन पर उनके अंगूठे के निशान लगवाए। निशान सही न आने की बात कहकर नदीम ने उन्हें भेज दिया। कुछ समय बाद उन्होंने पीएनबी में अपना खाता चेक कराया तो 85 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इकबाल का कहना है कि नदीम पर इतना भरोसा हो गया था कि वह ऐसा कर नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि अंगूठे के निशान मशीन पर 10 बार से ज्यादा लगवाए और उसी बीच में उसने पैसे निकाल लिए। इकबाल का आरोप है कि वह अन्य लोगों के साथ भी विश्वास में लेकर ठगी कर चुका है। पुलिस सही से जांच करेगी तो अन्य मामले भी खुलकर सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबाल का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है। इकबाल ने बताया कि आरोपी के पिता ने पुलिस में शिकायत करने पर धमकी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें