फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रितों को नगर निगम में मिलेगी नौकरी, शासन ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को नगर निगम में मिलेगी नौकरी, शासन ने दिए निर्देश
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम में ड्यूटी के दौरान हुई कर्मचारियों की मौत के बाद उनके आश्रितों को नौकरी जल्द से जल्द दी जाएगी। शासन ने ऐसे मामलों की
समीक्षा कर नगरायुक्त को निर्देश दिए। शासन ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाला फंड और अन्य लाभ भी जल्द दिए जाने को कहा है। शनिवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने गाजियाबाद नगर निगम समेत प्रदेश के सभी नगर निकायों की समीक्षा की।
गाजियाबाद नगर निगम में मार्च 2020 से जुलाई 2021 तक 33 कर्मचारियों का निधन हुआ। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शासन को बताया कि इनमें से 27 कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी का लाभ दिया जा चुका है। इनमें स्थायी, बोर्ड स्वीकृत और आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 6 कर्मचारियों
विज्ञापन
विज्ञापन

में से तीन के वारिस की सूचना परिजनों की ओर से नहीं दी गई है, जबकि एक का मृत्यु प्रमाण पत्र गौतमबुद्धनगर से मिलना बाकी है। उन्होंने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने की प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें