फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आज लेंगे समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आज लेंगे समीक्षा बैठक, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार को (आज) नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह हिंदी भवन पहुंच विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। नगर निगम के अधिकारी मंगलवार को इस बैठक की तैयारी में दिनभर जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन सुबह 10 बजे सिद्धार्थ विहार स्थित जल निगम गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11 बजे वह गेस्ट हाउस सभागार में नगर निगम और जल निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 12 लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में पहुंचेंगे। यहां करीब 95 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर तीन बजे वह बृजघाट, गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना होंगे। यहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वह मेरठ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें