फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग, 14 पार्षदों ने मेयर को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग, 14 पार्षदों ने मेयर को भेजा पत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के कई अधिकारियों के साथ-साथ कविनगर जोन में तैनात अवर अभियंता योगेश कुमार का भी शासन ने तबादला कर दिया है। कविनगर जोन के 14 पार्षद अवर अभियंता को तत्काल कार्य मुक्त करने की मांग को लेकर एकजुट हो गए और महापौर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

निर्माण विभाग के अवर अभियंता योगेश कुमार फिलहाल नगर निगम के कविनगर जोन में तैनात है। बृहस्पतिवार को ही शासन ने उनका तबादला देवबंद नगर पालिका के लिए किया है। रईसपुर क्षेत्र के पार्षद मनोज चौधरी के नेतृत्व में कविनगर जोन के 15 पार्षद उन्हें तत्काल कार्य मुक्त करने की मांग पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि जेई योगेश कुमार शुरुआत से विवादों में रहे हैं। उनके जोन में कराए जा रहे नालों के निर्माण की गुणवत्ता पर हमेशा विवाद रहा है। मुरादनगर श्मशानघाट हादसे के मुख्य आरोपी अजय त्यागी की फर्म की ओर से गढ़ी सिकरोड़ में बनाया गया नाला गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। गोविंदपुरम में भी नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। अजय त्यागी की फर्मों को भी फायदा पहुंचाने का आरोप योगेश कुमार पर लग चुका है। मेयर को पत्र भेजने वाले पार्षदों में अमित कुमार, रीना देवी, प्रवीन गुर्जर, हिमांशु मित्तल, वेदपाल, कश्मीरा यादव, राजेंद्र त्यागी, निशा चौधरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें