फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में बनेंगे स्मृति वन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में बनेंगे स्मृति वन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल के दौरान हजारों की संख्या में लोग अपनों को खो चुके हैं। ऐसे लोगों को याद करने के लिए सरकार ने स्मृति वन बनवाने की पहल की है। इस पहल के तहत परिजन स्मृति वन में मृतक व्यक्ति के नाम से एक पौधा रोपेंगे और उसकी सुरक्षा में लगे ट्री गार्ड पर मृतक का नाम लिखेंगे। इससे पर्यावरण को बढ़ावा मिलने के साथ मृतकों को याद किया जा सकेगा।
जिले के 205 गांव में स्मृति वन बनाने के लिए वन विभाग और विकास भवन ने कार्य शुरू कर दिया है। 10 गांवों में इसकी शुरूआत हो चुकी है। शहर में रहने वाले लोगों के लिए मधुबन-बापूधाम में स्मृति वन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना की वजह से जिले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। कोरोना की वजह से कई अधिकारी और कर्मचारियों की भी मौत हुई थी। उन सभी लोगों की याद में स्मृति वन बनाया जाएगा, जहां मृतक के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे। मृतकों की यादों को सहेजने के लिए इन पौधों पर नेम प्लेट भी लगाई जाएगी। बाद में उस क्षेत्र का सुंदरीकरण करके साफ-सफाई करके फेंसिंग भी कराई जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 10 गांवों में यह कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

रजापुर ब्लॉक में मसूरी और डासना में, लोनी में एक ब्लॉक पर और हकीकतपुर, अबरोला मुरादनगर में खौराजपुर, धेधा, सुराना और भोजपुर ब्लॉक में ब्लॉक पर और मुकीमपुर गांव में यह स्मृति वन का काम शुरू कर दिया गया है। जिन मृतकों की याद में पौधे लगाए जाएंगे, उनकी देखभाल उनके परिजन करेंगे। इसके अलावा उस वाटिका में जो भी अपने किसी परिवार वालों की याद में पौधे लगाना चाहेगा, वह लगा सकेगा। इसके लिए वन विभाग से मुफ्त पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अस्मिता लाल, सीडीओ = कोरोना से जान गंवाने वालों की याद में पौधे लगाना शासन की अच्छी पहल है और इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। पौधे लगाने से लेकर स्मृति वन की साफ-सफाई और फेंसिंग आदि भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें