फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय सांगवान हत्याकांड का आरोपी जंगली फौजी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय सांगवान हत्याकांड का आरोपी जंगली फौजी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। मोदीनगर में तिबड़ा रोड पर हुए बहुचर्चित अक्षय सांगवान हत्याकांड में पुलिस ने गांव सुराना निवासी यजुवेंद्र सिंह उर्फ जंगली फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जंगली फौजी ने अक्षय की की हत्या में शूटर्स मुहैया कराए थे। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। वह बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी को प्रधान बनाने के लिए छुट्टी लेकर आया था। वह कई बार पुलिस को गुमराह कर फरार हो गया था, लेकिन सोमवार को सूचना मिलने पर घेराबंदी कर मोदीनगर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि यजुवेंद्र सिंह उर्फ जंगली फौजी मोदीनगर में काजमपुर कट के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि अक्षय सांगवान हत्याकांड में नाम प्रकाश में आने पर पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। जंगली फौजी आसाम में बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात है। सेना के नियमों के मुताबिक उसे पुलिस के हवाले करने के लिए सैन्य अधिकारियों से पत्राचार भी किया गया था, लेकिन कोई हल नहीं निकला। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में उसकी पत्नी रेनू यादव प्रधान पद की उम्मीदवार थी। वह उसे चुनाव लड़ाने के लिए छुट्टी लेकर गांव आ गया था। पुलिस ने उसे कई बार पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भनक लगते ही फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सक्रिय था फौजी, परिजन बोले- ड्यूटी चला गया
चुनाव जीतकर जंगली फौजी की पत्नी सुराना की ग्राम प्रधान बन गई। इसके बाद फौजी ने सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते सफल नहीं हो सका। वहीं, छुट्टी खत्म होने के बाद भी जंगली फौजी क्षेत्र में सक्रिय था। लेकिन परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि फौजी ड्यूटी पर चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें