फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से होटल इंडस्ट्री को 300 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से होटल इंडस्ट्री को 300 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण काल में उद्योगों के साथ सेवा क्षेत्र की इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ है। इनमें सबसे अधिक होटल इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है। इंडस्ट्रियल एवं ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन से संबद्ध बैंक्वेट, होटल, फार्म हाउस एसोसिएशन का दावा है कि 14 महीनों में कारोबार पूरी तरह से बंद है। कई छोटे और मध्यम वर्ग के होटल बंदी की कगार पर हैं। एसोसिएशन का दावा है कि कोरोना काल में इंडस्ट्री को 300 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
जिले में करीब 1165 छोटे-बडे होटल, फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल संचालित हैं। पिछले साल दो महीने के लॉकडाउन के करीब चार महीने बाद होटल इंडस्ट्री को कारोबार की अनुमति मिली थी। इस दौरान शादियों के सीजन में भी होटल इंडस्ट्री को भी भारी नुकसान हुआ था। इस साल भी कोरोना कर्फ्यू के चलते भी होटल इंडस्ट्री ने लगभग 140 करोड़ का नुकसान झेला है। इस इंडस्ट्री से जिले में करीब 35 हजार लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

-------
बंद हुए हैं 20 से अधिक रेस्टोरेंट
होटल के अलावा कोरोना कर्फ्यू के चलते जिले में रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में बंदी शुरू हो गई है। राजनगर आरडीसी में ही कोरोना के बाद से लगभग 20 छोटे-बड़े रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। आरडीसी में बंद होने वाले रेस्टोरेंट में से कुछ ने बढ़ते किराए को देखते हुए बिल्डिंग को भी खाली कर दिया है। जबकि कुछ फ्रेंचाइजी बेचने के लिए तैयार बैठे हैं। रेस्टोरेंट व्यवसाय से 25 वर्षों से जुड़े कारोबारियों ने बताया की कोरोना से पहले आरडीसी में ग्राहकों की रौनक रहती थी लेकिन अब एक-एक कर कई रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं।
----
बिल्डिंग से लेकर वेटर तक का खर्चा :
होटल और रेस्टोरेंट में किराए की बिल्डिंग में चलने वाले कारोबार को बड़ा नुकसान हो रहा है। बैंक्विट, होटल, फार्म हाउस एसोसिएशन का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट में किराया, कारीगर, बिजली, वेटर सहित तमाम खर्चे हैं, जो पिछले 14 महीने से लगातार हो रहे हैं, लेकिन इनकम तेजी से घट गई है। इससे इस इंडस्ट्री में प्रतिदिन भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
-----
क्या कहते हैं कारोबारी :
माफ किए जाएं सभी तरह के टैक्स
प्रदेश सरकार को होटल, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस संचालकों पर लगने वाले सभी तरह के टैक्स माफ करने चाहिए। इसके अलावा बिजली के बिल भी माफ किए जाएं। सरकार अगर ध्यान दे तो इंडस्ट्री में बेरोजगारी को बढ़ाने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

- महेश आहूजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
बैंक्विट, होटल, फार्महाउस एसोसिएशन
-----------
टैक्स फ्री हो होटल इंडस्ट्री
होटल इंडस्ट्री को टैक्स फ्री किया जाए, इसके अलावा सेवा क्षेत्र की इकाईयों के लिए भी राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए। जिसमें ब्याज रहित ऋण कारोबारियों को मिले, जिससे मुश्किल में कारोबारी अपने कारोबार को पटरी पर ला सकें।
- मोनू त्यागी, महामंत्री
बैंक्वेट, होटल, फार्महाउस एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें