फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह में शुरू होंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह में शुरू होंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत के बाद नौ प्लांट तैयार करने को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों का दावा है कि तय समय पर सभी नौ प्लांट शुरू कर दिए जाएंगे। जिला एमएमजी अस्पताल और संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल और साहिबाबाद ईएसआई हॉस्पीटल में जून के पहले सप्ताह से मरीजों को ऑक्सीजन का लाभ मिलेगा।
जिले में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट में जिला एमएमजी अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना है। एक प्लांट के लिए स्वास्थ्य राज्यमंत्री व नगर विधायक अतुल गर्ग अपनी विधायक निधि में से 50 लाख रुपये दिए हैं। जबकि दूसरे प्लांट का काम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ही संजयनगर संयुक्त अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को तैयार करा रहा है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में एनयूपीपीएल कानपुर नाम की कंपनी के सीएसआर से ऑक्सीजन प्लांट का काम कराया जा रहा है। तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगह चिन्हित कर बताई गई है। साहिबाबाद स्थित ईएसआई हॉस्पीटल में एयर शुद्घि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विधायक निधि से तैयार होने वाले प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो गया है जबकि संजयनगर और ईएसआई साहिबाबाद में भी कार्य 30 मई तक पूरा कर जून के पहले सप्ताह में मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा सीधे बेड पर मिल सकेगी।
विज्ञापन

----
30 से 35 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन जरूरत
जिले के अस्पतालों में 30 से 35 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन आवश्यकता है। सामान्य दिनों में 25 से 30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के पीक पर रहते हुए अप्रैल में 80 से 90 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन आवश्यकता जिले में रही।
----
इन जगह लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट :
जिला एमएमजी अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, ईएसआई हॉस्पीटल साहिबाबाद, सीएससी मुरादनगर, सीएससी लोनी, सीएससी डासना, सीएससी मोदीनगर और सीएचसी भोजपुर में प्लांट लगाए जाने की योजना है।
--------
लोनी में दस जून तक शुरू होगा प्लांट :
लोनी सीएचसी पर टाटा स्टील साहिबाबाद द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। निर्माण एजेंसी मोनोटेक इसका निर्माण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जून में ही दस तारीख तक इस प्लांट को भी शुरू कर दिया जाएगा।
-------
सीधे बेड पर होगी सप्लाई :
अस्पतालों में लगने वाले प्लांट के जरिए सीधे बेड पर ही पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। संयुक्त अस्पताल में एक साथ 24 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सकेगी।
विज्ञापन

---------
क्या कहते हैं अधिकारी :
जिले में सभी ऑक्सीजन प्लांट समय पर शुरू होंगे। मरीजों को इनका लाभ मिल सकेगा। निर्माण करने वाले एजेंसी को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अस्मिता लाल, सीडीओ व नोडल अधिकारी
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें