फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 73 नए केस मिले, साल के सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 73 नए केस मिले, साल के सबसे अधिक
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 73 लोगों में कोरोना की पुष्टि है। इससे पहले पिछले सप्ताह मार्च में एक दिन में 52 केस मिले थे। कोरोना के साथ-साथ जिले में लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना नियमों का पालन नहीं हो रहा। बाजारों, परिवहन स्थलों सहित अन्य स्थानों से सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों के चेहरे से मास्क गायब हैं।
जिले में पिछले 24 घंटों में 29 मरीजों में कोरोना संक्रमण खत्म होने पर उन्हें अस्पताल और होम आइसोलेशन से छुट्टी मिली। इस साल सबसे अधिक 73 मरीज मिलने से साफ है कि लोगों की लापरवाही संक्रमण को बढ़ावा दे रही है। फिलहाल 355 सक्रिय संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 27397 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 26939 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। शासन ने जिले में कोरोना से अब तक 102 मौतों की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सरकारी अस्पतालों में कम ही मरीज भर्ती हैं। संयुक्त अस्पताल में शुरू किए गए कोविड अस्पताल में अभी किसी मरीज को भर्ती नहीं किया गया है। इसके अलावा कोरोना जांच को भी बढ़ाया गया है। खासकर दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच प्रमुखता से की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस और ट्रेन से परिवहन कर जिले में आने वाले लोगों की जांच नियमित कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि लोगों को सुरक्षा के लिहाज से सभी उपायों के साथ घर से बाहर निकलना चाहिए। सुरक्षा नियमों का पालन करने से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। सरकारी और गैर सरकारी केंद्रों पर जाकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे से बुलंदशहर, नोएडा, मेरठ जाने वाली बसों में यात्रा करने वाले कई लोग बिना मास्क के कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। परिवहन विभाग ने भी बस अड्डे पर किसी तरह की पाबंदी या जागरूकता के लिए प्रयास नहीं किए हुए थे।
शुक्रवार को परवान चढ़ते बाजार में भी कोरोना नियम छूमंतर दिखाई दिए। ग्राहकों के अलावा कई दुकानों पर दुकानदारों ने भी बिना मास्क के सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर दिया। बाजारों में आने वाली भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग गायब दिखी।
संकरी सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के उपाय नहीं हैं। कई विक्रेता और सब्जी खरीदने पहुंचने वाले लोग बिना मास्क के ही आवाजाही करते दिखे। सख्ती न होने से लोग कोरोना से बचाव के साधनों करते दिखे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कोरोना नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। इसको लेकर अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन की टीमें मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सिनेमाघर और बाजारों में निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगी। सभी सार्वजनिक स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क, ग्राहक, आगंतुकों के लिए रजिस्टर बनाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, सैनिटाइजर की व्यवस्था करने और बिना मास्क के नो एंट्री रखने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। जिलाधिकारीि ने बताया कि नियमों का पालन न होने पर संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी औचक निरीक्षण में कमी मिलती है तो संस्थान को बंद कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें