फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, 67.45 लाख हड़पे

विज्ञापन
currency.jpg
विज्ञापन
जमीन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, 67.45 लाख हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 67.45 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी पीड़ित संजीव जैन ने सीओ सेकेंड से शिकायत की। पीड़ित का आरोप है कि शुरू में आरोपियों ने मालिक खड़ा करप्लॉट की रजिस्ट्री की। इसके बाद आरोपी जमीन की लोकेशन बदल-बदलकर उन्हें गुमराह करते रहे। सीओ के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी संजीव जैन का कहना है कि वर्ष 2016 में एक दोस्त के जरिये उनकी मुलाकात मंडावली दिल्ली निवासी राजेश कुमार से हुई थी। उससे उन्होंने एक प्लॉट खरीदने की बात कही थी। जिस पर राजेश ने गौतमबुद्धनगर के हैबतपुर गांव में एक प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत 16.50 लाख रुपये बताई। प्लॉट पसंद आने पर उन्होंने बयाने में एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद राजेश कुमार ने उनकी मुलाकात हुसैन उर्फ साहिल से कराई। जिसने कहा कि उन्हें प्लॉट हैबतपुर नहीं, बल्कि हिंडन विहार के पास कैला खेड़ा में दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि राजेश व हुसैन ने प्लॉट की रजिस्ट्री उनकी पत्नी के नाम करा दी, लेकिन बाद में पता चला कि प्लॉट मालिक की बजाय किसी अन्य महिला को खड़ा करके फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। शिकायत करने पर आरोपी उन्हें झांसे में लेते रहे। संजीव जैन के मुताबिक आरोपियों ने कई बार जमीन की लोकेशन बदलकर उन्हें गुमराह किया। पीड़ित का आरोप है कि उक्त दोनों ने अपने साथियों नितिन चौहान व विनोद कुमार के साथ मिलकर जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 67.45 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने सीओ सेकेंड अवनीश कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें