फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिले छात्र की मौत, ब्लैकमेलिंग में हत्या का आरोप

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र नितिन की फाइल फोटो। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
ट्रैक पर मिले छात्र की मौत, ब्लैकमेलिंग में हत्या का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में रविवार रात रेलवे ट्रैक पर अचेत मिले छात्र नितिन सोलंकी (20) निवासी संजयनगर की अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने छात्र की महिला मित्र व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका आरोप है कि महिला मित्र व उसके साथी नितिन को ब्लैकमेल कर रकम मांग रहे थे। रकम न देने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मधुबन बापूधाम पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि संजयनगर सेक्टर-23 में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर जाकर युवक की पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त संजयनगर निवासी नितिन के रूप में हुई। परिजनों को सूचित कर नितिन को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देररात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नितिन के पिता रविंद्र सोलंकी ने बताया कि वह मूलरूप से कासगंज के भुजपुरा के रहने वाले हैं औरक वर्तमान में परिवार के साथ संजयनगर में रह रहे हैं। उनका बेटा नितिन 12वीं पास करने के बाद आगे पढ़ाई कर रहा था। रविंद्र सोलंकी ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे नितिन की महिला मित्र और उसके तीन साथी उनके बेटे को बात करने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला मित्र व उसके साथियों ने भागीरथ पब्लिक स्कूल के पीछे ले जाकर उनके बेटे की हत्या कर दी और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार पहले ऐंठे, अब मांग रहे थे 50 हजार
रविंद्र सोलंकी का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले नितिन की दोस्ती फेसबुक के जरिये एक लड़की से हुई थी। ब्रेकअप के नाम पर वह नितिन को ब्लैकेल कर रही थी। वह पूर्व में नितिन से 20 हजार रुपये ऐंठ चुकी थी और अब 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। रकम न देने पर आरोपी उनके बेटे से रंजिश मानने लगे थे। इसी के चलते आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। रविंद्र सोलंकी ने हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएचओ अमित खारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें