फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध प्रचारक से हाथापाई, पार्षद समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध प्रचारक से हाथापाई, पार्षद समेत तीन पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बुद्ध प्रचारक राजपाल सिंह ने वार्ड-48 के पार्षद हाजी आसिफ चौधरी, ठेकेदार मनवीर गुर्जर और ठेकेदार के बेटे अंकित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार नाला व पुलिया निर्माण में अनियमितता बरत रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने मेयर व निगम अधिकारियों से की थी। इसी बात से तैश में आकर उक्त तीनों ने उनके साथ हाथापाई की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हत्या की धमकी दी।
विजयनगर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राजपाल सिंह का कहना है कि वह बुद्ध के प्रचारक और बुद्धा लाइब्रेरी के संचालक हैं। वह साहित्यकार के रुप में समाज सुधारक का कार्य भी करते हैं। राजपाल सिंह के मुताबिक उनके घर के पास सिटी पब्लिक स्कूल है। स्कूल के निकट नाला और पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि ठेकेदार मनवीर गुर्जर दीवार बेहद पतली बना रहा था। साथ ही पुलिया भी नीची थी। उन्होंने विरोध करते हुए ठेकेदार से दीवार मोटी और पुलियां ऊंची बनाने की मांग की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। राजपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की, जिसके बाद निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हुआ। आरोप है कि ठेकेदार और पार्षद को यह बाद नागवार गुजरी। इसके बाद निर्माण कार्य से गंदगी फैलने की शिकायत उन्होंने मेयर से की तो पार्षद हाजी आसिफ चौधरी, ठेकेदार मनवीर गुर्जर व ठेकेदार के बेटे अंकित गुर्जर ने उन्हें हत्या की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान पार्षद ने उनके सीने पर हाथ मारते हुए धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की तहरीर पर पार्षद, ठेकेदार व ठेकेदार के बेटे के खिलाफ धमकी, मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। एससी-एसटी एक्ट लगा होने के मामले की जांच मेरे द्वारा की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अभय कुमार मिश्र, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें