फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 40 घंटे में यूपी बॉर्डर पहुंचेंगे 10 हजार ट्रैक्टर

विज्ञापन
राकेश टिकैत के साथ बैठक करते आईजी,एडीजी और एसएसपी। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
अगले 40 घंटे में यूपी बॉर्डर पहुंचेंगे 10 हजार ट्रैक्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। आंदोलन के लिहाज से अगले 40 घंटे काफी अहम साबित होंगे। खासकर अब पुलिस व प्रशासन के सामने बेहतर व्यवस्था करने की चुनौती है। खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि दिल्ली और उसके आसपास अब तक का सबसे बड़ा किसान मूवमेंट होने जा रहा है। इसमें यूपी बॉर्डर पर ही करीब सात से 10 हजार ट्रैक्टर लेकर पहुंचने वाले हैं। वेस्ट यूपी व उत्तराखंड से 25 दिसंबर की मध्य रात्रि तक बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के पहुंचने की संभावना है। इस लिहाज से सुरक्षा से जुड़े इंतजाम भी पुख्ता करने की सलाह दी गई है। उधर, शासन के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि किसान संगठन पहले ही कह चुके हैं कि उनका ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से होगा। मार्च में हिस्सा लेने पहुंच रहे ट्रैक्टरों को किसी भी जिले में न रोका जाए।
आंदोलन पर नजर रख रही केंद्र और राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि दिल्ली और उसके आसपास अगले 40 से 60 घंटों में सबसे अधिक किसानों व ट्रैक्टरों का जमावड़ा होगा। वेस्ट यूपी में दो मार्गों से सबसे अधिक ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ आ रहे हैं। इनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत के रास्ते आने वाले ट्रैक्टरों की तादाद भी दो से तीन हजार है। इसके साथ ही एनएच- 9 के रास्ते उत्तराखंड के साथ मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा व अन्य जिलों से करीब चाक से पांच हजार ट्रैक्टर आने की संभावना है। इनमें उत्तराखंड से करीब 1000 टिकटों का काफिला निकल चुका है जो रविवार शाम या रात तक गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगा। इसके साथ ही अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा व अन्य हिस्सों से भी जीटी रोड के रास्ते ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिला प्रशासन आपस में समन्वय रखें। हर घंटे दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर के रास्ते किसानों के मूवमेंट पर गाजियाबाद जिला प्रशासन व पुलिस को सूचना महुैया कराते रहे जिससे कि स्थानीय प्रशासन उसी के हिसाब से सुरक्षा से जुड़े इंतजाम पुख्ता कर सके।
विज्ञापन

एडीजी जोन व आईजी ने डाला डेरा
किसान मूवमेंट के चलते पहले से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एडीजी जोन व आईजी लगातार किसानों के संपर्क में है। इसी बीच अगले 60 घंटे किसान आंदोलन के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। इसको देखते हुए एडीजी जोन व आईजी गाजियाबाद में डेरा डाले हुए हैं। उधर शासन भी आंदोलन से जुड़ी हर गतिविधि पर पल-पल की अपडेट ले रहा है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह केंद्र और दिल्ली पुलिस के साथ आंदोलन से जुड़ी जानकारी साझा करते रहे जिससे कि पुख्ता इंतजाम करने में मदद मिल सके।
शुक्रवार और शनिवार रात पहुंचे 500 से अधिक ट्रैक्टर
खुफिया एजेंसियों ने विभिन्न टोल प्लाजा और रास्तों के जरिए इनपुट जुटा है। केंद्र व राज्य सरकार को जानकारी दी है कि गाजीपुर बॉर्डर पर बीते शुक्रवार और शनिवार की रात में ही करीब सवा 500 ट्रेक्टर पहुंचे, लेकिन अब इनका संख्या बड़ी तेजी से बढ़ने जा रही है। एनएच-9 से जुड़े सभी टोल प्लाजा, मेरठ टोल प्लाजा से जानकारी मिली है कि लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का काफिला आ रहा है। इसके साथ ही आस-पास जिलों के गांवों से भी रविवार को बड़ी संख्या में किसान अपना ट्रैक्टर लेकर निकलने की तैयारी में हैं। इसलिए आने वाले 60 घंटे काफी अहम होंगे।
विज्ञापन

चार गुना बढ़ जाएगा आंदोलनस्थल का दायरा
आंदोलन को लेकर एजेंसियों ने जानकारी दी है कि गाजीपुर बॉर्डर पर अगले दो दिन में आंदोलन स्थल का दायरा चार से छह गुना तक बढ़ जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और ट्रॉली आने से आंदोलन स्थल का आकार बढ़ा हो जाएगा। अभी यूपी बॉर्डर पर एनएच-9 पर बैठे किसान खोड़ा तक तंबू लगाए हुए हैं जो 25 जनवरी की रात तक सेक्टर-62 या छिजारसी अंडरपास तक पहुंच सकते हैं। उधर, यूपी गेट अंडरपास से वैशाली मेट्रो स्टेशन की तरफ से भी आंदोलन स्थल का दायरा बढ़ेगा। इसलिए से पुलिस व प्रशासन को इंतजाम भी करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें