फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर निकला तीन साल का बच्चा अगवा

विज्ञापन
मसूरी क्षेत्र के नहाल गांब मे तीन साल के बच्चे का अपहरण। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
घर से बाहर निकला तीन साल का बच्चा अगवा
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। गांव नाहल से नौशाद के तीन वर्षीय बेटे साद का अपहरण कर लिया गया। बच्चा गांव में ही अपनी मौसी के घर गया हुआ था। वह दुकान से सामान लेने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। भीख मांगने वाले गैंग द्वारा अपहरण की आशंका के चलते पुलिस मलिन बस्तियों में सर्च ऑपरेशन चला रही है, साथ घर के पास तालाब में भी बच्चे को खोज रही है।
नाहल गांव के मोहल्ला नौटरान निवासी नौशाद कपड़ों की फेरी लगाते हैं। परिवार में पत्नी सहराना के अलावा तीन बच्चे अबू बख्श (5), मोहम्मद साद (3) और शादाब (1) हैं। नौशाद गत सोमवार को अपने बच्चों को गांव के ही मोहल्ला नट्टो वाला में रहने वाली साली रूख्सार के घर घुमाने ले गए थे। बच्चों को छोड़कर वह मसूरी चले गए। दोपहर करीब 1 बजे नौशाद का मंझला बेटा शाद दुकान पर सामान लेने गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर नौशाद भी मसूरी से लौट आए। सभी संभावित स्थानों पर खोजने के बाद भी कुछ पता न लगने पर नौशाद ने मंगलवार दोपहर को मसूरी थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

कैमरे में कैद बच्चे को अपना बताया फिर इनकार किया
पुलिस ने मंगलवार को गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो महिलाएं एक बच्चे को गोद में ले जाते हुए दिखाई दी साद के परिजनों ने भी फुटेज में कैद बच्चे को अपना बताया। इससे पुलिस को आस जगी कि महिलाओं को ट्रेस कर वह बच्चे तक पहुंच जाएगी। लेकिन सुबह फिर से फुटेज देखने पर पीड़ितों ने बच्चा अपना होने से इनकार कर दिया। वहीं, रातभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने कैमरे में कैद महिलाओं को ट्रेस कर लिया। बुधवार को पुलिस उनके घर पहुंची तो वो 10 व 12 साल की दो नाबालिग बहनें निकलीं। साल ओढ़े होने के कारण वो महिलाएं जैसी प्रतीत हो रहीं थीं। सीसीटीवी में जिस बच्चे को वो ले जाते हुए दिख रहीं थीं वो दोनों बच्चियों का भाई था।
तालाब में गिरने का शक, गोताखोर लगाए
मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि रूखसार के घर से करीब 30 मीटर दूर एक तालाब है। हो सकता है कि खेलते समय बच्चा उसमें गिर गया हो। स्थानीय लोगों ने बताया है कि तालाब में गिरकर पहले भी मौत हो चुकी हैं, लिहाजा तालाब में खोजबीन के लिए गोताखोर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा भीख मांगने वाले गैंग ने तो बच्चा अगवा नहीं किया, इस संभावना के चलते शहर की मलिन बस्तियों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
बच्चे के तालाब में गिरने की संभावना के चलते सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इसके अलावा अपहरण की आशंका को ध्यान में रखते हुए बच्चे की खोज की जा रही। घटनास्थल व उसके आसपास के इलाके से मोबाइल डंप उठाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।
डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें