फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को छात्रा ने पीटा

विज्ञापन
मोदीनगर में छेड़छाड़
विज्ञापन
छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को छात्रा ने पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेल मिल गेट के पास रविवार को दो युवकों ने साइकिल से जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने पीछा कर युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मौके पर जमा भीड़ ने भी मनचलों को पीटा। उधर, एसएचओ का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 17 साल की बेटी 12वीं की छात्रा है। रविवार सुबह करीब 10 बजे छात्रा साइकिल से ट्यूशन जा रही थी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर तेल मिल गेट के पास पहुंची तो पैदल जा रहे दो युवकों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। छात्रा अश्लील टिप्पणी को अनदेखा कर आगे निकल गई। इससे मनचलों के हौसले बढ़ गए और छात्रा को साइकिल से धक्का देकर भागने लगे। छात्रा ने अपने को संभाला और दूर तक पीछाकर दोनों को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और माजरा जानकार लोगों ने भी पिटाई कर दी। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें