फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनी के नकली रूम हीटर बनाकर बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूनगर में बनाए जा रहे थे नामी कंपनी के नकली हीटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरूनगर में नामी कंपनी के नकली हीटर बनाए जा रहे थे। कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर 96 रूम हीटर बरामद किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया गया कि गोदाम में काफी समय से नकली हीटर बनाने का काम हो रहा था।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि वी गार्ड कंपनी के अधिकारी दिलीप कुमार ने शिकायत की कि उनकी कंपनी के नाम से नेहरूनगर में रूम हीटर बनाकर बेचे जा रहे हैं। इससे कंपनी का नाम खराब हो रहा है और वहीं लोगों की जेब पर भी डाका डाला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाने के बाद नेहरूनगर स्थित उक्त गोदाम पर छापा मारा और 96 नकली रूम हीटर बरामद किए। मौके से एक आरोपी प्रणव सिंघल निवासी नेहरूनगर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दिलीप कुमार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रणव सिंघल ने बताया कि वह लोकल रूम हीटर खरीदकर उन पर नामीगिरामी कंपनी के स्टीकर लगाकर बेच दिया करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें