फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मीटर लगाने वाला गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मीटर लगाने वाला गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में एक गिरोह द्वारा बिजली कर्मचारी बनकर फर्जी मीटर लगाने और अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। विद्युत कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मीटर बदल रहे दो आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान मनोज व डोली निवासी मोदीनगर के रूप में हुई है। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक गिरोह के सदस्य भारी-भरकम बिल कम करने के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसे में लेते थे। मोदीनगर निवासी विपिन गिरोह का सरगना है, जो फरार है। उसी ने मनोज व डॉली को मीटर लगाने के लिए 500 रुपये दिहाड़ी पर रखा हुआ था।
कुशलिया बिजलीघर पर तैनात जेई संदीप चौहान ने बताया कि क्षेत्र में फर्जी विद्युत मीटर लगाने वाले गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। पूर्व में सूचना के आधार पर छापा मारा गया तो गैंग के सदस्य भाग खड़े हुए थे। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को कर्मचारी जब्बार ने सूचना दी कि गैंग के सदस्यों द्वारा कल्लूगढ़ी में रहीस नामक उपभोक्ता के यहां फर्जी मीटर लगाया जा रहा है। मौके पर जाकर मनोज व डोली को पकड़ लिया गया, जबकि गैंग का सरगना विपिन फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विद्युत मीटर व उपकरण बरामद हुए हैं। जेई ने बताया कि जिन लोगों के बिल अधिक आते थे, उनका पुराना मीटर उतारकर आरोपी फर्जी मीटर लगा देते थे और उसमें कम रीडिंग फीड कर देते थे, बदले में उनसे रकम भी वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन था डॉली, नौकरी छूटने पर सरगना के संपर्क में आया
पूछताछ में डॉली ने बताया कि वह पूर्व में निवाड़ी विद्युत उपखंड पर लाइनमैन का कार्य करता था। किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। इसी बीच मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी विपिन से उसकी मुलाकात हुई। खुद को विद्युत विभाग में बताते हुए विपिन ने उसे व मनोज को 500 रुपये दिहाड़ी पर मीटर लगाने के काम पर रख लिया। पुलिस केअनुसार गिरोह में विद्युत निगम के अन्य कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें