फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, ११ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-ट्रक की भिड़ंत में दंपती समेत तीन की मौत, 11 घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे गंगनहर पटरी स्थित अबूपुर कट के पास ट्रक-कार की भिड़ंत में बिजनौर निवासी दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव नारायणपुर बिजनौर निवासी अल्ताफ (35), उसकी पत्नी जीनत (32) तथा गांव काठपुर बिजनौर निवासी कार चालक नसीम (23) के रूप में हुई है। हादसे में दंपती के तीन बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं। कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक गंगनहर में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।
बिजनौर के गांव नारायणपुर निवासी अल्ताफ परिवार के साथ गुरुग्राम सेक्टर 104 के टेकचंदनगर में रहकर सैलून चलाते थे। वहीं, बिजनौर के गांव काठपुर निवासी नसीम भी माता-पिता व छोटे भाई के साथ गुरुग्राम में रहकर अपने गांव के ही इकराम की कैब चलाता था। बुधवार को इकराम के भतीजे की शादी थी। इकराम सोमवार को परिवार के साथ दिन में ही बिजनौर के लिए निकल गए और नसीम को भी आने के लिए कह दिया था। नसीम, उसकी मां अफसाना व छोटे भाई जैद को भी शादी में शिरकत करनी थी। नसीम और अल्ताफ एक ही जिले के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। लिहाजा नसीम ने अपनी कैब में अल्ताफ के परिवार और बिजनौर के ही अन्य लोगों को सवारी के तौर पर बैठा लिया। जबकि अपनी मां व छोटे भाई को दूसरी कार में आने को कह दिया। अल्ताफ रात करीब 10 बजे गुरुग्राम से बिजनौर के लिए चला। मुरादनगर से उसने गंगनहर का रास्ता पकड़ लिया। रात करीब डेढ़ बजे अबूपुर कट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही मच गई चीख-पुकार
ट्रक की टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और कार ने कई पलटी खाई। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कार में तीन बच्चों समेत 12 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अल्ताफ, उसकी पत्नी जीनत व कार चालक नसीम की मौत रहो गई।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में कार सवार अल्ताफ की बेटी मुबस्सिरा (11), नुजरा (7) व बेटे अफ्फान (4) के अलावा बिजनौर के नंगला सोती निवासी शहबान (20), शेखुपुरा आलम निवासी सरफराज व चार अन्य लोग घायल हो गए। जबकि गंगनहर में ट्रक पलटने से उसमें सो रहे हेल्पर शाहरुखव वसीम निवासीगण मुन्नागढ़ी देवबंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
घायल ट्रक हेल्पर शाहरुख ने बताया कि घटना के दौरान वह और दूसरा हेल्पर वसीम सो रहे थे। जबकि चालक हसीन ट्रक चला रहा था। पुलिस के मुताबिक अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रक चालक हसीन को झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रक कार को टक्कर मारते हुए गंगनहर में जा गिरा। हेल्पर ने बताया कि वह सहारनपुर से ट्रक में सीट लेकर दिल्ली जा रहे थे। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
आधा घंटे तक तड़पते रहे कार में फंसे घायल
बताया गया है कि ट्रक की टक्कर के बाद कार में फंसे लोग जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। निवाड़ी पुलिस करीब दो बजे मौके पर पहुंची। आधे घंटे में खून अधिक बह जाने के कारण दंपती व कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन.........
ट्रक और कार की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। घटना के बाद से फरार चालक की तलाश की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें