फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कटारा की पत्नी पर जानलेवा हमला, अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय कटारा की पत्नी पर जानलेवा हमला, अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

साहिबाबाद। नीतीश कटारा हत्याकांड के मुख्य गवाह साहिबाबाद निवासी अजय कटारा की पत्नी ने 13 नवंबर की रात कार सवार बदमाशों द्वारा हमला कर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। हमले में महिला के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की ओर से मंगलवार को साहिबाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में पुलिस ने डीपी यादव के करीबी सुभाष यादव, उसके बेटे मोनिल यादव, जितेंद्र यादव समेत पांच के खिलाफ जानेलवा हमला, मारपीट समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस मामले को सड़क हादसा बता रही है।
साहिबाबाद के लाजपतनगर में अजय कटारा पत्नी मधु कटारा के साथ रहते हैं। साहिबाबाद पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि मधु कटारा ने बताया कि 13 नवंबर छोटी दिवाली की रात करीब 10 बजे अपनी बहन की बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में लाजपतनगर के ही अंबे अस्पताल के पास पीछे से आए कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी के आगे कार लगा दी। कार से उतरकर बदमाशों ने लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने बाल पकड़कर उन्हें सड़क पर पीटते हुए घसीटा। इसके बाद कार में अगवा करने की बात की। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। आरोपियों ने धक्का देकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उनकी कोहनी टूट गई। उनकी चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति की दुश्मनी डीपी यादव के करीबी गैंगस्टर और भूमाफिया सुभाष यादव से है। आरोप है कि भूमाफिया सुभाष यादव 15 दिनों से उनके पति के खिलाफ मनगढ़ंत वीडियो बनाकर वायरल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की ओर से मंगलवार सुबह साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई है। एएसपी साहिबाबाद केशव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाष यादव, उसके बेटै मोनिल यादव, जितेंद्र यादव और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात बयान जारी कर पुलिस ने बताया सड़क हादसा
देर रात मीडिया सेल ने पूरे मामले में बयान जारी कर दावा किया कि जांच के दौरान पीड़िता के कराए गए मेडिकल परीक्षण, डॉक्टर के बयान एवं स्कूटी के निरीक्षण से पाया गया कि यह सड़क हादसा है। स्कूटी में भी दाहिनी तरफ रगड़ के निशान हैं। मधु कटारा के चेहरे और हाथ में भी दाहिनी तरफ रगड़ के निशान हैं। डॉक्टर के बयान व मेडिकल रिपोर्ट में भी रगड़ की चोट होना पाया गया है। पुलिस का दावा है कि परिस्थिति जन्य साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया यह सड़क हादसे की चोटें हैं। दरोगा नागेंद्र अत्री मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें