फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पिता-पुत्र के सेहत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव पिता-पुत्र के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना पॉजिटिव कारोबारी पिता-पुत्र के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, जबकि पत्नी केदोबारा भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, तीन दिन पहले यूएसए से लौटकर आए व्यक्ति को बुखार व गले में खराश होने की परेशानी थी, इसलिए संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा चुका है। यह व्यक्ति पत्नी के साथ शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचा तो वहां भगदड़ मच गई थी। उसकी पत्नी का स्वास्थ्य सही होने से घर पर ही आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है। लोगों में कोरोना का भय समाप्त करने एवं जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले कलक्ट्रेट में बैठक की। इसके बाद शाम पांच बजे राजनगर एक्सटेंशन में आरडब्ल्यूए एवं एओए के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वायरस से बचने के बारे में बताया गया।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के नोडल अधिकारी डा. आरके यादव एवं जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कोरोना से बचाव, जिले में उपलब्ध इलाज की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई विदेश से आने वाला या विदेशी यात्री होटल में ठहरता है तो उसका पूरा पता, मोबाइल नंबर, कहां से आया है, कहा जाएगा इसकी पूरी जानकारी अपडेट करने केसाथ ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को बताया जाए। जिससे संदिग्ध होने पर उसके बारे में जानकारी अपडेट की जा सके। डॉ. आरके यादव ने कहा कि मेट्रो, परिवहन विभाग एवं रेलवे स्टेशन पर हर चार घंटे में सोडियम हाइपो या ब्लीचिंग पाउडर के एक फीसदी घोल से पोंछा जरूर लगवाया जाए। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए, सिनेमाघर, मॉल, होटल, रेलवे, परिवहन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे 20 से 25 लोग
जिला एमएमजी अस्पताल में बनाए कोरोना हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने के लिए 20 से 25 लोग पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं, जो सामान्य फ्लू या सर्दी-जुकाम से परेशान हैं और वह कोरोना की जांच कराना चाहते हैं। डेस्क पर मौजूद कर्मचारी उनकी काउंसलिंग कर जानकारी दे रहे हैं कि कोरोना की जांच कराने की उन्हें ही जरूरत है जो किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए हों या विदेश से वापस आने के बाद गले में खराश, सर्दी व जुकाम की परेशानी हो रही हो।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को होटलों में निरीक्षण के निर्देश
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह शहर में संचालित सभी होटलों में निरीक्षण कर निर्देश जारी करें कि प्रतिदिन 4-4 घंटे पर पोंछा लगवाने के साथ ही दरवाजे के हैंडिल, टायलेट एवं हॉल को डिसंक्रमित करने के लिए सोडियम हाइपो का प्रयोग करें। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला न्यायालय कक्ष एवं परिसर को हाइपोक्लोराइट से सेनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें