कोरोना का डर : नगर निगम ने सात वाहनों से सड़कों पर कराया दवा का स्प्रे
गाजियाबाद। कोरोना वायरस से लोगों की सुरक्षा के लिए नगर निगम ने सात वाटर स्प्रिंकलर मशीनों से सड़कों पर दवा का छिड़काव शुरू किया है। शुक्रवार को महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने इन स्प्रिंकलर मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर आशा शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने सोडियम हाइपोक्लोराइड दवा का पानी में मिश्रण कर पूरे शहर में वाटर स्प्रिंकलर मशीन व पावर मशीन से स्प्रे शुरू करा दिया है। नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि नवयुग मार्केट से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सबसे पहले राजनगर एक्सटेंशन स्थित कई सोसायटियों में और उनके आसपास दवा का छिड़काव कराया गया। इसके बाद वार्डों में स्प्रे कराया गया। महापौर ने लोगों से मास्क लगाने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखेें। सर्दी-जुकाम या बुखार से पीड़ित व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचे। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ सफ ाई निरीक्षक वी.पी. शर्मा, सफ ाई निरीक्षक नरेंद्र कुमार, सफ ाई निरीक्षक अशोक पाल, पार्षद अर्चना सिंह, सुजीत गिरी, ज्योति चौहान आदि मौजूद रहे।